गुजरो फेम राज जैरी का नया गाना “गुजरी नंदपुर दी”रिलीज

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगड़ा जिले के कोटला क्षेत्र और पंचायत नियांगल से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक गुजरो फेम राज जैरी (जरयाल) का एक और गाना गुजरी नंदपुर दी एएस स्टूडियो में रिलीज किया गया। इसमें संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार अजय नेगी ने दिया है और निर्देशन एएस स्टूडियो के मालिक अमन राजपूत और सोनू राजपूत ने किया है।

गाने को प्रिंस ठाकुर ने लिखा है तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ब्रेब वरियाम व रजनी गर्ग ने बतौर अदाकारा भूमिका अदा की है। गाने का फिल्माकन एएस स्टूडियो शाहपुर ने भटियात में किया गया हैं।

राज जैरी के और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब में मिलियन में काफी दर्शकों ने पसंद किया है। इनमें से गुजरो नाटी, सिमरो, चाकरीओ, कांगड़ी झमाकड़ा, भजन आरतियां दी बेला, सोल्दे द हार, महादेव का साया, चरखा, ड्राइवर बंदे, महादेव का साया,नाज गुरु जी और बहुत सारे गाने हैं।

राज जैरी ने दो पहाड़ी शार्ट फिल्म माया और छलेड़ा में भी अभिनय किया तथा हाल ही में रिलीज हुआ गाना कुकू कोहेला गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया है। गाने के रिलीज के मौके पर राज जैरी ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके बहुत से गानों को जनता काफी पसंद कर रही है, इससे पहले भी राज जैरी के कई गाने रिलीज हुए हैं। उन्होंने दर्शकों से ज्यादा से ज्यादा शेयर व लाइक करें।

ये रहे उपस्थित

इस मौके अंकुश सुकेटिया, काजल,एस एल जरियाल,अंकुश भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...