गिरी नदी में गिरा सेब से लदा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

--Advertisement--

Image

शिमला, 03 सितम्बर – नितिश पठानियां

अप्पर शिमला के ठियोग क्षेत्र में माइपुल के पास सेब से लदा एक ट्रक (HP 71 4711) सड़क से फिसलकर गिरी नदी में जा गिरा।

शनिवार तड़के तीन बजे हुए इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए, वहीं लाखों रुपये का सेब बर्बाद हुआ है। ट्रक अप्पर शिमला से सेब की खेप लेकर चंडीगढ़ जा रहा था।

जानकारी अनुसार माई पुल के पास बलग की तरफ पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। ऐसे में चालक ट्रक को पीछे करने लगा। इसी बीच चालक ने ट्रक से संतुलन खोया और यह पैराफिट तोड़ते हुए गिरी नदी में जा गिरा।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सैंज से नेरिपुल सड़क की हालत काफी खस्ता है और आए दिन सड़क मार्ग पर दुर्घटनाएं होती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...