गाड़ी रोक कर डंडों से हमला, अधमरे कर जंगल में फेंके भाई,आईजीएमसी में एक की हालत नाजुक

--Advertisement--

Image

पद्धर के सदवाड़ी में गाड़ी रोक कर डंडों से हमला, आईजीएमसी में एक की हालत नाजुक

व्यूरो – रिपोर्ट

उपमंडल पद्धर के कोटरूपी के समीप सदवाड़ी के पास दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे दोनों गंभीर जख्मी हुए हैं। वारदात किस बात को लेकर हुई यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है। दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जो अभी तक किसी प्रकार का बयान देने की स्थिति में नहीं है।

एक को जिला अस्पताल मंडी और दूसरा आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात रविवार रात आठ बजे के करीब हुई। जब दोनों भाई पद्धर से वापस अपने गांव उरला पंचायत के खुंड़ लौट रहे थे। हमलावर दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला करने बाद बेहोशी की हालत में सडक़ से नीचे जंगल में फेंक फरार हो गए थे।

पद्धर थाने में पीडि़त देवेंद्र कुमार के ब्यान के आधार पर आईपीसी 307 के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं, आरोपित बीरी सिंह पुत्र भगत राम और दीनानाथ पुत्र बीरी सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस को दिए बयान में पीडि़त देवेंद्र कुमार पेशे से टैक्सी चालक ने बताया रविवार को वह अपने छोटे भाई पवन कुमार के साथ कार में पद्धर से घर आ रहे थे। मंडी-पठानकोट एनएच पर कोटरोपी से 250 मीटर पीछे सदवाड़ी के पास पहुंचे तो बीरी सिंह के बेटे दिनेश ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया।

गाड़ी को किनारे खड़ा करते ही बाप-बेटे सहित एक अन्य युवक ने डंडों से हमला कर दिया। बेहोश हो जाने बाद जंगल में फेंक दिया। पवन कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए शिमला रैफर किया गया है, जबकि बड़े भाई देवेंद्र का मंडी में उपचार चल रहा है। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पीडि़त देवेंद्र कुमार के बयान पर आईपीसी 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...