गाड़ी के कागजात मांगने पर घबराया चालक, चिट्टे के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत कलोह गांव के बेली में यातायात चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों से 2.94 ग्राम चिट्टा पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराना अंब रोड के कलोह बैली के चौराहे पर नाका लगाया हुआ था। इसी बीच औद्योगिक क्षेत्र गगरेट की तरफ से आ रही एक कार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। कार रोकने पर कार चालक से गाड़ी के कागजात मांगने पर कार चालक घबरा गया।

पुलिस को शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई, तो गाड़ी से 2.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने गाड़ी चालक कर्ण शर्मा निवासी कुठयाडी व रोबिन निवासी प्रताप नगर अंब जि़ला ऊना के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...