गांव में भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर पथराव, एक अधिकारी घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के जोगेंद्रनगर उपमंडल में बड़ा बवाल हो गया। भूमि विवाद निपटाने पंहुची पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर एक एक अधिकारी पर पत्थर बरसाये गए, उन्हें गंभीर चोट पहुंची हैं। दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा। पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार उपमंडल के नेरी के चिमंणु गांव में यह घटना पेश आई है। विवाद को काबू करने के लिए पुलिस थाना जोगेंद्रनगर की सभी चौकियों का पुलिस बल घटना सथल पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद क्‍यों हुआ, यह जांच का विषय है। खैर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...