गहरी खाई में गिरी कार, चालक सहित 5 घायल

--Advertisement--

Image

मंडी, 21 दिसंबर – डॉली चौहान

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में बुधवार को जिला की पर्यटन नगरी पराशर में एक निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक सहित 5 लोग घायल हुए है।

इनमे से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कमांद चौकी की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार निजी वाहन के माध्यम से यह लोग कुल्लू जिला के बजौरा से पर्यटन नगरी पराशर घूमने जा रहे थे।

इसी दौरान पराशर से डेढ़ किलोमीटर पीछे पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस व कमांद पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कमांद लाया गया।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...