गर्मी के सीजन में संभावित जल संकट से निपटने को मंडी जिला प्रशासन ने कसी कमर।

--Advertisement--

Image

मंडी, 16 अप्रैल ।

मंडी जिला प्रशासन ने गर्मी के सीजन में संभावित जल संकट से निपटने के लिए कमर कस ली है। जिला में हर क्षेत्र के लिए विभाग वार व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जिले में जल संकट एवं सूखा प्रबंधन की वस्तुस्थिति एवं इससे जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने सभी अधिकारियों से विभाग वार कार्ययोजना की जानकारी ली और इसे सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी परिस्थिति में आम लोगों को कोई दिक्कत न हो।

जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

इन विभागों से की कार्रवाई से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा

उपायुक्त ने जल संकट एवं सूखा प्रबंधन का लेकर जलशक्ति, कृषि, बागवानी, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, वन, स्वास्थ्य, फायर, गृह रक्षक, पुलिस और सूचना एवं जन संपर्क विभाग से कार्रवाई से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जून माह में मानसून संभावित है।

उससे पहले अभी लगभग दो महीने जल संकट एवं सूखा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित विभाग प्रमुखों को इसे लेकर हर संभव तैयारी रखने को कहा । उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभाग जल संकट एवं सूखा प्रबंधन योजना को प्रभावी तरीके से लागू करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...