गजब! हिमाचल में विश्व सांप दिवस पर DGP के घर पर ही निकल गया सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। बुधवार को वर्ल्ड स्नेक डे का दिन रहा। इस दौरान पुलिस कॉलोनी कुसुम्पटी स्थित हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के घर में अचानक एक सांप घुस आया। सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर जब इसकी सूचना मिली तो तुरंत वन विभाग की रैपिड रेस्पॉन्स टीम टुटीकांडी को फोन किया गया।

टीम सिर्फ तीन मिनट में सुबह 6:53 बजे वहां से निकली और करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सुबह 7:25 बजे डीजीपी आवास पहुंची। टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और महज पांच मिनट में, सुबह 7:30 बजे एक हिमालयन ट्रिंकेट स्नेक को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

अच्छी बात यह रही कि यह सांप विषहीन था और इंसानों के लिए कोई खतरा नहीं था। फिर भी टीम ने पूरी सावधानी और ज़िम्मेदारी से रेस्क्यू किया। इस घटना से एक बार फिर RRT टुटीकांडी की मुस्तैदी और तेजी सामने आई है।

वन मंडल अधिकारी शाहनवाज के बोल

वन्य प्राणी विंग के वन मंडल अधिकारी शाहनवाज ने बताया कि जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच टीम को 530 वन्यजीवों से जुड़ी शिकायतें मिलीं। इनमें से 241 मामलों में सफल रेस्क्यू किए गए। सबसे अधिक 196 शिकायतें बंदरों से जुड़ी थीं, वहीं सांपों की 95 शिकायतें सामने आई हैं। उनमें से 50 सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आंकड़ों के मुताबिक मानसून के दौरान हर दिन औसतन चार से पांच सांप रेस्क्यू किए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बस में स्पेशल सेल की दबिश, चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बस में स्पेशल सेल ने छापा मारकर चिट्टे के...

HRTC में जल्द होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती, मुकेश अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की...