गजब! स्कूटी के लिए टूटे रिकॉर्ड, कोटखाई में VVIP नंबर के लिए 1.11 करोड़ रुपये की लगी बोली

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में एक स्कूटी के नंबर के लिए ऑक्शन को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला. बोली के दौरान स्कूटी के वीवीआईपी नंबर के लिए 1 करोड़ से अधिक रुपये की बोली लगाई गई है.

फिलहाल, खबर लिखे जाने तक बोली जारी थी. हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसे देखने को मिला है कि एक दो पहिया वाहन के नंबर के लिए स्कूटी मालिक इतने रुपये में नबंर खरीदने के लिए तैयार है.

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का यह मामला है. शिमला के कोटखाई में दो पहिया वाहन के लिए स्पेशल नंबर के लिए गुरुवार को विभाग की तरफ से ऑनलाइन बोली रखी गई थी.

बोली में 26 लोगों ने आवेदन किया.दरअसल, स्पेशल HP99-9999 नंबर के लिए विभाग की तरफ से बेस प्राइस 1 हजार रुपये रखा गया था. इसके लिए कुल 26 लोगों ने बोली लगाई, जोकि दोपहर डेढ़ बजे तक जारी थी.

सोशल मीडिया हुआ क्रेजी

बोली के स्क्रीन शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर्स ने कहा कि शायद बोलीदाता का इस बार का सेब का सीजन काफी अच्छा गया है.

साथ ही एक यूजर्स ने स्कूटी के लिए नबंर के लिए इतने पैसे बोली लगाने पर हैरानी जताई और कहा कि अगर बोली दाता बाद में नंबर खरीदने से मुकरा तो उस पर जुर्माना लगाया जाए. साथ ही जांच की जाए कि बोलीदाता के पास इतने पैसे कहां से आए.

कांगड़ा में भी आया था ऐसा मामला

गौरतलब है का कांगड़ा में जुलाई 2020 में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां पर बोलीदाता ने अपनी स्कूटी के लिए 18 लाख रुपये में वीआईपी नंबर खरीदा था.

कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल का यह मामला था. करनाल की एक कम्पनी ने ऑनलाइन बोली के माध्यम से नंबर हासिल किया था. निजी कंपनी राहुल पैम प्राइवेट लिमिटेड ने नई स्कूटी शाहपुर में कंपनी के नाम रजिस्टर्ड करवाई थी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...