गगल पुलिस ने कार में पकड़ी 3 पेटी शराब

--Advertisement--

गग्गल – व्यूरो रिपोर्ट 

कांगड़ा जिला के पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत अवैध रूप से ले जा रही एक कार में से तीन पेटी देसी बी आर बी संतरा शराब पकड़ी गई है। इस मामले में पुलिस ने कार चालक अजय कुमार सपुत्र अजीत कुमार गांव चकवा डागबार को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें थाना सह प्रभारी कुलदीप सिंह की अगवाई में पुलिस ने गगल में लगाये नाके के दौरान एक गाड़ी नंबर एच पी 39-E-0351 जो कांगड़ा से गगल की ओर जा रही थी। कार को जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान कार में 3 पेटी देसी संतरा मार्का शराब बरामद हुई। आरोपी पकड़ी गयी शराब के कोई भी परमिट ब दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...