गगरेट की दो किशोरियां लापता, अपहरण की आशंका

--Advertisement--

परिजनों ने किशोरी के अपहरण करने की जताई आशंका, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी कार्रवाई।  

ऊना, 11 मई – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट में दो किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। हर जगह तलाशने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। वहीं परिजनों  की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पहले मामले में घनारी गांव की नाबालिग किशोरी पिछले दो-तीन दिन पहले घर से गगरेट के लिए आई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। हर जगह तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा तो परिजन किशोरी को ढूंढ निकालने की फरियाद गगरेट पुलिस थाना लेकर पहुंचे।

परिजनों ने किशोरी का अपहरण करने की आशंका जताई है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना गगरेट के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी पिछले चार दिनों से लापता है। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने गगरेट पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदा किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि मेरी बेटी बीते सोमवार को अचानक घर से कहीं चली गई। बेटी की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में पिता ने गगरेट पुलिस को बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दी है। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...