गऊशाला में घुसकर तेंदुए ने बछड़े पर बोला हमला, गाय ने लोहे की संगल तोड़ बचाया

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब उपमंडल के कंडेला अदवाड़ पंचायत के कुल्थीना गांव में देर रात तेंदुए ने एक गऊशाला में घुसकर एक बछड़े पर हमला कर दिया। इस पर गाय ने लोहे की संगल तोड़कर अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए के चंगुल से बछड़े को छुड़ाया। गाय के जोर-जोर से रंभाने की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

कंडेला अदवाड़ पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि जब ग्रामीण गऊशाला के पास पहुंचे तो देखा बछड़ा खून से लतपत था तथा गाय के गले में टूटी हुई संगल लटकी हुई थी। गाय भी जख्मी हालत में थी। तब तक तेंदुआ भाग गया था।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रात को बछड़े व गाय का उपचार किया तथा सुबह पशुपालन विभाग की टीम को सूचना दी। बुधवार को पशुपालन की टीम ने पहुंचकर पशुओं का उपचार किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...