खोले गए संस्थानों को बंद किया तो जनता के बीच व कोर्ट जाएगी भाजपा : जयराम

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने खोले गए संस्थानों को बंद किया तो भाजपा जनता के बीच जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बीते 6 माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करने की बात तो समझ में आती है लेकिन क्रियाशील संस्थानों को बंद करने की बात करना सही नहीं है।

जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री बनने के लिए धक्का-मुक्की व नारेबाजी तक की नौबत आई। इसके बावजूद माहौल अब तक शांत नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल गठन से पहले कैबिनेट रैंक की 3 नियुक्तियां करना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्चों में कटौती इस तरह से नहीं हो सकती कि सरकार 4 कदम आगे चले और फिर उसके बाद 4 कदम पीछे हट जाए।

विपक्ष को हलके में न ले सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता से 0.9 फीसदी मत कम मिलने के कारण बाहर हुई है। प्रदेश के इतिहास में यह सबसे कम वोट शेयर रहा है। सरकार को ऐसे में विपक्ष को हलके में नहीं लेना चाहिए।

विधानसभा सत्र से पहले होगी विधायक दल बैठक

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल बैठक में सभी विषयों पर चर्चा के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी।

हिमाचल में 3 हैलीकॉप्टर लेने पड़ेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय सरकारी हैलीकॉप्टर पर पहले मुख्यमंत्री को छोड़ता है, फिर उप मुख्यमंत्री के लिए आता है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार में 1 और उप मुख्यमंत्री बन गया तो सरकार को 3 हैलीकॉप्टर लेने पड़ेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...