खैर के 36 दरख्तों पर चली आरी, अवैध कटान पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

जिला ऊना के कई स्थानों से पेड़ों के अवैध कटान के मामले लगातार सामने आने लगे हैं। हालत यह है कि वन विभाग की अनुमति से किए जा रहे पेड़ों के कटान की आड़ में भी ऐसे धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला वन विभाग ऊना के बौल क्षेत्र से सामने आया है। जहां वन विभाग की सिफारिश पर पुलिस ने पेड़ों का कटान कर रहे एक ठेकेदार के खिलाफ अवैध कटान को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि बौल स्थित वन विभाग की उपरली बीट में खैर के करीब 36 पेड़ों पर अवैध रूप से कुल्हाड़ी चलाई गई है। वन विभाग ने इस घटना के बाद लाखों रुपए की खैर की लकड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...