खेल-खेल में दर्दनाक हादसा, घर की छत से गिरकर 9 साल के मासूम की मौत

--Advertisement--

भूपपुर में एक 9 वर्षीय बच्चे की घर की छते से गिरने के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अधर्व प्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी भूपपुर घर की छत पर खेल रहा था।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में एक 9 वर्षीय बच्चे की घर की छते से गिरने के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अधर्व प्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी भूपपुर घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे सिविल अस्पताल लाए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सैंटर के लिए रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को देहरादून के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

पांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...