खेल-कला व करियर मार्गदर्शन से जुड़े प्रतिष्ठित लोग गोद ले सकेंगे स्कूल

--Advertisement--

अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत 400 से अधिक विद्यालयों को लिया गया गोद

चम्बा – भूषण गुरुंग

अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत ज़िला में खेल, कौशल विकास, कैरियर- मार्गदर्शन तथा परामर्श, कला एवं शिल्प, चित्रकला, गीत-संगीत, नृत्य आदि क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग भी स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों का चयन कर गोद ले सकते हैं।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए जनप्रतिनिधि, संस्थाएं, विभिन्न गतिविधियों से जुड़े लोग, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छा से स्कूलों को गोद लेकर अपनी सक्रिय भूमिका को सुनिश्चित बना सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत अब तक विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा 400 से अधिक राजकीय विद्यालयों को गोद लिया है।

उन्होंने ज़िला वासियों से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए अपना विद्यालय योजना के तहत एक विद्यालय को गोद लेकर अपना सामाजिक कर्तव्य को अवश्य निभाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...