खेलो इंडिया में 14 मैडल के साथ हिमाचल पहले स्थान पर

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

खेलो इंडिया के शीतकालीन खेलों में हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमाचल की टीम 32 में से 14 मैडल लेकर शीतकालीन खेलों में अभी तक पहले स्थान पर चल रही है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही शीतकालीन खेलों के तीसरे दिन भी हिमाचल का बेहतर प्रदर्शन रहा है। हिमाचल की टीम ने स्नो बोर्ड सहित अल्पाइन स्कीइंग में शानदार प्रदर्शन किया।

हिमाचल की टीम 4 स्वर्ण, 5 रजत व 5 कांस्य पदक लेकर पहले स्थान पर चल रही है, जबकि आर्मी की टीम 4 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर चल रही है।

जे. एंड के. टीम 2 स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर, आई.टी.बी.पी. की टीम एक स्वर्ण व एक रजत के साथ चौथे जबकि कर्नाटक की टीम एक कांस्य पदक लेकर 5वें स्थान पर चल रही है।

हिमाचल टीम की खिलाड़ी दीक्षा ठाकुर, राहुल ठाकुर, वर्षा व शवनम ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि पूजा, वंश ठाकुर, प्रणव ठाकुर, प्रोमिला व ज्योतिका ने रजत पदक प्राप्त किया है। प्रीति, वंश, पर्वतारोहण संस्थान के सुमित महंत, निखिल व तनुजा ने कांस्य पदक जीता है।

मंगलवार को शीतकालीन खेलें विधिवत रूप से संपन्न हो जाएंगी। हि.प्र. विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम 14 पदक के साथ पहले स्थान पर चल रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक भुवनेश्वर गौड़, भारतीय ओलिम्पिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य अमिताभ शर्मा व स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूप चंद नेगी ने हिमाचल टीम को बधाई दी है।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...