खेलते-खेलते घर के पास बने पानी के टैंक में डूब गया आठ साल का बच्‍चा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर के नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत टाली पंचायत के ज्योर गांव में एक आठ साल के बच्चे की घर के समीप सिंचाई के लिए बनाए गए पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आठ साल का अजितेष पुत्र लखनपाल घर के पास खेल रहा था और खेलते खेलते वह टैंक के पास चला गया और उसमें गिर गया। हालांकि पानी के टैंक में गिरने के बाद उसने बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

शाम को करीब सात बजे जब घरवालों ने देखा कि अजितेष नहीं दिखाई दे रहा है तो उसकी खोज शुरू हुई तो वह टैंक में पानी की सतह पर तैरता हुआ दिखा और उसके प्राण जा चुके थे।

बेटे की मौत होने से अब पिता और माता के साथ साथ दोनों बहनों का हाल बेहाल है। अजितेष पढ़ने के साथ साथ खेलने में काफी होशियार था। वह बैडमिंटन का खिलाड़ी था।

स्‍वजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

वहीं पंचायत प्रधान नीलमा का कहना है कि वह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी। अजितेष खेलने और पढ़ने में काफी होशियार था। उसकी मौत की खबर सुनने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्‍होंने पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग रखी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...