खून के रिश्तों में सियासी तकरार, पिता-पुत्र ने कांग्रेस से मांगा टिकट, गरमाई सियासत

--Advertisement--

Image

चंबा, 05 सितम्बर – भूषण गुरुंग

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में उस वक्त सियासी भूचाल आ गया जब कांग्रेस से टिकट के दावेदारों की सूची में पूर्व में वन मंत्री रह चुके ठाकुर सिंह भरमौरी और उनके बेटे अमित भरमौरी का नाम सामने आया।

दोनों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। भरमौर से कांग्रेस से चुनावी टिकट के दावेदारों में वर्तमान में पांच नाम है। मगर सियासत पिता और पुत्र द्वारा टिकट के लिए आवेदन करने से गरमा गई है।

क्षेत्र में सियासी बाजार भी पूरी तरह गर्म है। दिग्गज नेता ठाकुर सिंह भरमौर की बात करें तो अब तक उन्होंने दस बार पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ा है और पांच बार जीते और पांच बार हारे भी है। साथ ही वर्ष 2012 में कांग्रेस ने उन्हें कैबिनेट में भी जगह दी थी ।

वर्ष 1993 का चुनाव ठाकुर सिंह भरमौर आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी जीत चुके है। उन्होंने भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे पंडित तुलसी राम और कांग्रेसी प्रत्याशी ब्रह्मानंद ठाकुर को शिकस्त दी है।

वहीं, दो बार जिला परिषद सदस्य रहे दिग्गज नेता ठाकुर सिंह भरमौर के पुत्र अमित भरमौरी ने भी इस बार कांग्रेसी टिकट के लिए आवेदन किया है। अमित जिला परिषद अध्यक्ष भी रह चुके है।

कुल मिलाकर भरमौर में कांग्रेसी टिकट के लिए पिता पुत्र का आवेदन करने से सियासी उबाल आ गया है। अब देखना ये होगा की हाईकमान किसके नाम पर मुहर लगती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...