खूनी खेल और लाखों की लूटः बदमाशों के गिरोह ने ट्रक ड्राइवर को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

सरिया से लदे वाहन को किया पार, ऐसे खुला कत्ल का राज

व्यूरो रिपोर्ट

जिले के पत्थलगांव में एक ट्रक चालक की हत्या कर 22 लाख रुपयों के सरिए से लदे ट्रक को लूट लिया था. वारदात को अंजाम देने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के फरार 4 सदस्यों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.

पुलिस अधिक्षक डी रविशंकर ने बताया कि, लुटेरों के गिरोह ने पत्थलगांव की सिसरिंगा घाटी में चालक की हत्या कर सरिया से लदे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था. बाद में मृत वाहन चालक का शव लगभग 40 कि.मी. दूर झंडा घाट के जंगल में फेंक दिया था.

वहीं अब वाहन चालक के लावारिस शव की जांच में पत्थलगांव थाना पुलिस ने हत्याकांड के पूरे मामले का खुलासा किया. लुटेरों के गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

इस मामले में पुलिस ने सघन खोजबीन की, जिसमें सरिया बेचेने का प्रयास कर रहे 3 बदमाशों को हिरासत में लिया गया. पकड़े गए इन बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे चालक की हत्या कर सरिया से लदे वाहन को लूटे जाने का बात कबूली है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...