खाना बनाते वक्त चूल्हे की आग की चपेट में आई महिला

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

सुंदरनगर के डैहर में खाना बनाते वक्त एक महिला 70 फीसदी झुलस गई। शकुंतला देवी पत्नी लेखराम चूल्हे में खाना बना रही थी और अचानक आग की चपेट में आ गई।

महिला की चीखो पुकार सुनकर साथ लगते पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और पीडि़ता को सीएचसी डैहर पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...