खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंदर गर्ग ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बारछु-नलाह पर पुल व गटोल-नैरी वाया नरोल सड़क पर करयाल खड्ड पर पुल की आधारशिला रखी.

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष 

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंदर गर्ग ने अपने घुमारवीं दौरे के दौरान 01 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दकड़ी-चुवाड़ी सड़क पर बारछु-नलाह पर पुल व गटोल-नैरी वाया नरोल सड़क पर करयाल खड्ड पर पुल की आधारशिला रखी.

जहां एक ओर बारछु-नलाह पर पुल के निर्माण पर 54 लाख रुपये की लागत आएगी तो साथ ही नरोल सड़क पर करयाल खड्ड पर बनने वाले पुल पर 90 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे जिसके निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घुमारवीं आने जाने में सहूलियत मिलेगी जिसका निर्माण तय समय सीमा पर कर लिया जाएगा.

वहीं कैबिनेट मंत्री राजिंदर गर्ग का कहना है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और इसी के चलते सड़कों, पुलों के निर्माण के साथ ही पानी की समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...