खाई में गिरी स्कार्पियो, बुझ गया घर का 19 वर्षीय इकलौता चिराग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

ठियोग उपमंडल के फागू में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुमारसेन के नरेल गांव निवासी कृष पुत्र राजेश के तौर पर हुई है। कृष शिमला शहर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसा शुक्रवार रात्रि नौ बजे के करीब फागू के जुब्बर में संपर्क मार्ग पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो (HP64A -5500) को कृष चला रहा था। इस दौरान वह कार में अकेला था। स्कॉर्पियो गड्योग शालोघाट की तरफ जा रही थी। जुब्बर के पास कृषने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचित किया।

ठियोग पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे कृष को खून से लथपथ पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कृष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। भाई के यूं अचानक चले जाने पर बहन व माता-पिता बदहवास हैं।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...