खाई में गिरी कार, महिला वनरक्षक गंभीर घायल, टांडा रैफर

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक आल्टो कार सड़क से खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में एक महिला कर्मचारी घायल हुई है। जानकारी के अनुसार दीपिका राणा (31) वन विभाग में वन रक्षक के पद पर तैनात है तथा स्वयं अपनी गाड़ी चला रही थी।

जब वह गाड़ी लेकर ठाणागढ़ के पास पहुंची तो आचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गइ। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने जब हादसे का पता चला तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को गाड़ी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया है।

पैरापिट होते तो खाई में नहीं गिरती कार

बसाही से नेरी कांडापतन पुल तक कई ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं जहां हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है तथा कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आंखे मूंदे हुए हैं। अगर इस स्थान पर भी पैरापिट होते तो इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती।

क्या बाेले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस कर्मी गए हुए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...