खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक टांडा रेफर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तहत आने वांगल-मंगलेरा मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार गगलू गांव निवासी घिसो अपनी धर्मपत्नी रजनी और बेटे मुकेश संग कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मंदरोड़ी नाला के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक से नीचे लुढ़क गई।

कार के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य आरंभ करने के साथ पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को घायलावस्था में उठाकर वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सक ने घिसो और रजनी को मृत घोषित करार दे दिया।

एसपी चंबा अभिषेक यादव के बोल

उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...