खाई में गिरी कार, तीन की मौत,गाड़ी में आग से जले सवार

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

किन्नौर जिला के भावा संपर्क मार्ग पर एक कार 250 मीटर नीचे भावा खड्ड में गिर गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वाहन में आग लग गई। तीनों सवारों की झुलसने से मौत हो गई। यह हादसा भावा संपर्क मार्ग पर पठानकोट नमक मोड़ के पास हुआ। हादसे का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ऐसा माना जा रहा कि की घटना रविवार देर रात की है। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हुई है। घटना की जानकारी सोमवार को किसी राह चलते युवक ने पुलिस को दी। मृतकों की पहचान बाबू राम निवासी कटगांव जिला किन्नौर, सुनील व कुंदन दोनों नेपाल के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इस दुर्घटना का मुख्य कारण क्या रहा होगा उसकी जानकारी जांच के बाद पता चलेगी। बीते कई दिनों से किन्नौर जिला में भारी बर्फबारी और बारिश से जगह-जगह पर लैंड स्लाइडिंग हो रही है। ऐसे में आए दिन लोगों हादसों का शिकार बन रहे हैं।

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि कार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। किन्नौर पुलिस द्वारा सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...