खबर चलते ही बिजली विभाग आया हरकत में

--Advertisement--

Image

इंदौरा- ब्यूरो

विकासखंड इंदौरा की बकराड़वां पंचायत के गांव गगवाल में बिजली से भारी किल्लत की खबर चलते ही बिजली विभाग ने आनन-फानन में 25 केवी का ट्रांसफार्मर कुछ ही घंटों में भेज कर सवा महीने से चल रही अपनी अनदेखी को छुपाने की कोशिश की ।

बिजली विभाग की गाड़ी जैसे ही गंगवाल में पहुंची गांव वासियों ने तुरंत इक्कठे होकर गाड़ी का घेराव कर लिया तथा कनिष्ठ अभियंता सहित कर्मचारियों को गाड़ी में से 25 केवी का ट्रांसफार्मर नहीं उतारने दिया। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि लगभग सवा महीने से वह बिजली की समस्या से ग्रस्त हैं और वह 25 के वी का ट्रांसफार्मर किसी भी सूरत में नहीं लगाने देंगे।

क्योंकि 25 के वी ट्रांसफार्मर के लोड से उनकी खेतों में सिंचाई की मोटरें तथा आटा चक्की नहीं चल पाएगी। जिस कारण उनकी समस्या ज्यों की त्यों ही बनी रहेगी। काफी समझाने के बावजूद भी जब ग्रामीण नहीं माने और अपने विरोध पर अड़े रहे तो विभाग को ट्रांसफॉर्मर सहित वहां से भागना पड़ा।

इस प्रति ग्रामीणों में भारी रोष है तथा उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर सोमवार तक 100 केवी का ट्रांसफार्मर नहीं लगाता है तो गांव वाशी महिलायों बच्चों सहित इसके खिलाफ बिजली दफ्तर इंदौरा का विरोध प्रदर्शन करेंगे ।

इस विषय पर जब अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग फतेहपुर केडी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा इंदौरा के गगवाल गांव में हमने 25 केवी का ट्रांसफार्मर भेजा था जिसे गांव वालों ने लगने नहीं दिया वीरवार तक हम 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...