खजाना खाली, कर्मचारियों को DA नहीं और CM ने अपने मित्र की सैलरी 1 लाख रुपए बढ़ा दी, क्यों?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आर्थिकी बदहाली का रोना रोने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व पूर्व मीडिया को-ऑर्डिनेटर (पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल सरकार) एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा व हिमाचल की जनता को गुमराह करने से बाज़ आएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने मित्र कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का प्रतिमाह वेतन 30 हजार रुपए बढ़ाकर 1.30 लाख कर देने से स्पष्ट हो गया है कि पिछले 18 महीनों से सुक्खू सरकार आर्थिक संकट को लेकर ड्रामेबाजी करती आ रही है।

उन्होंने कहा कि सुक्खू ने अपने मित्र के वेतन में एक लाख रुपए की बढ़ोतरी कर उन कर्मचारियों के मुहं पर तमाचा मारा है जो कर्मचारियों ने पहले ही पेंडिंग डीए और एरियर को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। विश्व चक्षु ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देकर किसी नाटक मंडली में शामिल हो जाना चाहिए जहां वे लोगों को मुर्ख बना सकें।

उन्होंने कहा कि खज़ाना खाली होने की बात करने वाले मुख्यमंत्री का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा यह विडंबना है कि दो दिन पहले सुक्खू सदन में आर्थिक संकट का रोना रोते हैं और फिर अचानक से ये नोटिफिकेशन आ जाती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू मित्रों को खुश करने में लगे हुए हैं। अफसरों व मंत्रियों की ऐश में कोई कमी नहीं है, जबकि इसके विपरीत कर्मचारियों को उनके हक के लिए तरसाया जा रहा है। यदि अपने मित्र की एक लाख रुपए वेतन की बढ़ोतरी वाली नोटिफिकेशन सही है तो फिर सुक्खू आर्थिक संकट का रोना क्यों रो रहे हैं? क्यों मुख्यमंत्री कर्मचारियों व जनता को उनका हक नही दे पा रहे हैं?

एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने मित्र के वेतन में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो हमें मजबूरन सडक़ों पर उतरना पड़ेगा और सुक्खू सरकार के खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...