क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक का शव, सिर धड़ से था अलग

--Advertisement--

क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक का शव, सिर धड़ से था अलग।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पुलिस थाना कालाअम्ब के तहत मोगीनंद क्षेत्र में एक युवक का शव गुमशुदगी के 9वें दिन क्षत-विक्षत हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिर धड़ से अलग था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस थाना कालाअम्ब को सूचना मिली कि मोगीनंद के पास प्रताप ठेकेदार के घर के सामने एक शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही थाना के एसएचओ कुलवंत कंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां सड़क से नीचे ढलान में पेड़ों के पास क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद किया गया।

शव की पहचान राजीव (24) पुत्र लाखन सिंह निवासी गांव जलाल नगर तहसील ओला जिला बरेली के रूप में हुई है, जो मोगीनंद में रह रहा था। राजीव की गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 फरवरी को कालाअम्ब पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के बोल 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मैडीकल कॉलेज भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।

जांच के दौरान परिजनों ने जाहिर किया कि वह शराब का नशा करने का आदी था। उन्होंने उसकी मृत्यु बारे कोई भी शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस थाना कालाअम्ब में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...