क्रशर वेलफेयर कॉन्सिल ने ऑक्सीजन बैंक के लिए भेंट की मेडिकल सामग्री

--Advertisement--

Image

मंडी , नरेश कुमार
मंडी जिला में कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग में विभिन्न संगठन व संस्थाएं बढ़ चढ़ कर प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में क्रशर वेलफेयर कॉन्सिल ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। क्रशर वेलफेयर कॉन्सिल की मंडी इकाई ने ज़िला प्रशासन को ऑक्सीजन बैंक के लिए महत्वपूर्ण मेडिकल सामग्री भेंट की है।
क्रशर वेलफेयर कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष अजय राणा और कॉन्सिल की मंडी इकाई के प्रधान गंगवीर चौधरी ने
ने यह सामग्री अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल को सौंपी। इस दौरान कॉन्सिल की प्रदेश कार्यकारणी के निदेशक जगदीश ठाकुर और ज़िला खनन अधिकारी शैलजा ठाकुर भी मौजूद रहे।
इस मेडिकल सामग्री में पी.पी.किट्स ऑक्सीजन फ्लोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, दस्ताने, आदि शामिल हैं, जो कोरोना संक्रमित रोगियों और उनके उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपयोगी होंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कोरोना महामारी में लोगों की सहायता को आगे आने के लिए क्रशर वेलफेयर कॉन्सिल के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलकर प्रयास करने से जीत पक्की है। उन्होंने प्रशासन को जनता से मिल रहे भरपूर सहयोग के लिए समस्त मंडी ज़िला वासियों का आभार जताया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...