कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण का शुभारंभ 16 जनवरी से- डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 12 जनवरी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी, 2021 से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए ज़िला कांगड़ा के छः चयनित स्थानों डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज टांडा, सिविल अस्पताल पालमपुर, सिविल अस्पताल कांगड़ा, सिविल अस्पताल नूरपुर, सिविल अस्पताल शाहपुर और सिलि अस्पताल ज्वालामुखी में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में यह टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया जा रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज टांडा में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य पांच स्थानों पर 80-80 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण अभियान के पांच सदस्यों की टीम का चयन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में चरणबद्ध तरीके से पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण और तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...