कोविड-19 के दौरान बंद पड़ी बस सेवा से लोग परेशान, विभाग से बस सेवा शुरू करवाने की करी मांग

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन सोलन वाया हरिपुरधार बस सेवा पिछले ढाई साल से बंद पड़ी है। जिस कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड-19 के दौरान विभाग ने इस बस सेवा को बंद कर दिया था लेकिन अब कॉविड के मामले बहुत ही कम हो गए हैं। हिमाचल सहित अन्य राज्य भी कोरोना मुक्त हो रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी बस सेवा को आरंभ नहीं किया जा रहा है।

यह बस सेवा दो जिलों को आपस में मिलाती है। लगभग 28 पंचायतों के लोग इस बस सेवा के बंद होने से दिक्कतों को झेल रहे हैं। क्षेत्र के लोग इस बस सेवा को शीघ्र शुरू करवाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार व्यक्तिगत रूप से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर चुके हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। स्कूली बच्चों को पास बनवाने के बावजूद भी पैदल ही अपने घर जाना पड़ रहा है।

समाजसेवी व् पत्रकार नरेश कुमार राधे ने आज मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क किया गया है। लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि जनहित में इस सेवा को शीघ्र आरंभ किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को सुविधा मुहैया हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...