कोविड-19 की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मरीजों के उपचार की व्यवस्था व पंचायत स्तर पर कमेटियां बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया आरंभ

--Advertisement--

Image

बरठीं बिलासपुर- सुभाष चंदेल

कोविड-19 की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मरीजों के उपचार की व्यवस्था व पंचायत स्तर पर कमेटियां बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करना आरंभ कर दिया है।

उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडुत्ता नरेश वर्मा व  सहायक आयुक्त विकासखंड झंडुत्ता धर्मपाल ने बताया की ग्राम पंचायत सुन्हानी व ग्राम पंचायत बरठीं के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वार्ड स्तर पर आपदा प्रबंधन समितियों का गठन किया गया है। एसडीएम झंडुत्ता नरेश वर्मा ने मंगलवार को पंचायतों  के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करके समितियां बनाने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि विकासखंड झंडुत्ता की सभी पंचायतों में कोविड-19 आपदा प्रबंधन समितियों का गठन किया जा रहा है कुछ पंचायतों में यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों दुकानदारों व समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह नो मास्क नो सर्विस के आधार पर आगामी दिनों में कार्य करें ।

उन्होंने बताया समितियों में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवीयों को शामिल किया जाएगा। इस प्रकार यह समिति अपने-अपने वार्ड में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए काम करेगी।

घर-घर पहुंचकर संभावित मरीजों के उपचार की व्यवस्था, संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने, शारीरिक दूरी बनाने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायतें दी जाएगी ।

इस मौके पर सुन्हानी पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार उप प्रधान विक्रम परमार बरठी पंचायत के प्रधान कुलदीप धीमान उप प्रधान राकेश मेहता पंचायत सचिव राजेंद्र सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...