कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु उपरांत दाह संस्कार होगा प्रशासन की देखरेख में- एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु उपरांत उसके दाह संस्कार के कार्य को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की देखरेख में किया जाएगा और प्रशासन इस कार्य पर नजर रखेगा, यह जानकारी उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने दी है।

उन्होंने कहा काफी समय से कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृतयु उपरांत उनके परिवार व समाज वाले अनचाहे डर के कारण उनका अंतिम संस्कार करने से अपने आप को पीछे कर ले रहे हैं,जिसके उपरांत ऐसे शवों का तिरस्कार हो रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है।

उन्होंने कहा इसी को देखते हुए उन्होंने एक कमेटी का गठन किया है,जिसका कार्य प्रत्येक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु उपरांत उसके दाह संस्कार के कार्य को अपनी देखरेख में संपन्न करवाना होगा।

अब कांगड़ा उपमंडल में प्रत्येक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु उपरांत उसके दाह संस्कार के कार्य को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है, जिसमें परिवार व समाज वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज का दाह संस्कार करने से अपने आप को दूर कर लेते हैं, तो ऐसे शवों का दाह संस्कार एसडीम कांगड़ा द्वारा बनाई गई स्वयं सेवकों की 8 सदस्य कमेटी द्वारा प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा।

इसी कार्य को करते हुए आज एसडीम कांगड़ा ने समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया है उन्होंने राजल पंचायत की एक महिला जिसकी कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत मृत्यु हो गई थी।

उसके परिवार व समाज वालों ने उसका अंतिम संस्कार करने से अपने आप को पीछे कर लिया, ऐसे समय में एसडीम कांगड़ा ने स्वयं आगे आकर अपने स्वयंसेवकों की कमेटी और पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर उस महिला का अंतिम संस्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभी तक दस शवों दाह संस्कार वे अपनी देखरेख में करवा चुके हैं।उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की है कि इस समय कोरोना महामारी चरम सीमा पर है व कोरोना महामारी के लिए बनाए गए प्रत्येक नियम का पालन करें।

अपने आप, परिवार व समाज को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग दें,घर से बाहर ना निकलें और किसी जरूरी कार्य के लिए बाहर निकलते हैं तो उस समय मास्क पहने व उचित दूरी का विशेष ध्यान रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...