कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अपने निजी वाहन को लोगो की सेवा में लगाया

--Advertisement--

Image

हिमखबर, व्यूरो

शाहपुर के रहने वाले कार्णिक उपाध्याय ने कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मदद के लिये आज से निजी गाड़ी कार्णिक 24X7 कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चलाने का निर्णय लिया है जोकि आज के इस मुश्किल समय में वाकई काबिले तारीफ़ है।

एक तरफ जहां इस मुश्किल की घड़ी में कोई कोराेना संक्रमित व्यक्ति के के पास जाने से भी डरता है वहीं इस समय कार्णिक उपाध्याय ने अपने निजी वाहन को कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए चलाकर एक मिसाल कायम की है।

कार्णिक ने बताया कि वह शाहपुर के रहने वाले हैं व इन दिनों हिमाचल में भी लगातार बढ़ रहे करोना मामलो के चलते उन्होंने अपने निजी वाहन को जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगो की जान को समय रहते बचाया जा सके।

जिन मरीज़ों को शाहपुर व आस पास लगते क्षेत्र में समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल रही हो उनको 9736700005 नंबर में संपर्क कर इस निजी वाहन की सेवाएं दी जाएगी।

शाहपुर क्षेत्र के लोग कार्णिक के इस समाज कल्याण की भावना की तारीफ कर रहे हैं, उनकी इस जन कल्याण सेवा के द्वारा हजारों कोरोना संक्रमित मरीजों को समय रहते अस्पताल पोहुंचाने में सहायता मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...