कोरोना टेस्ट के दौरान नाक में ही छोड़ दी स्ट्रिप, 5 महीने बाद निकली बाहर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

कोरोना टेस्ट के दौरान बिलासपुर जिला के एक युवक की नाक में ऊना के एक डॉक्टर द्वारा स्ट्रिप छोड़ देने का एक मामला सामने आया है। उपमंडल स्वारघाट की अंतिम छोर पर स्थित बस्सी पंचायत के घट्टेवाल का 21 वर्षीय युवक अश्वनी कुमार मार्च माह में ऊना में आयोजित आर्मी भर्ती में भाग्य आजमाने गया था। अब कोरोनाकाल के चलते भर्ती में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया था जिसके तहत अश्वनी कुमार ने भी ऊना के सरकारी अस्पताल में 17 मार्च को अपना कोरोना टेस्ट करवाया।

अश्वनी का कोरोना टेस्ट तो नेगेटिव आया परन्तु टेस्ट करवाने के बाद अश्वनी के नाक व सिर में तेज दर्द रहने लगा।भर्ती प्रक्रिया से गुजरने के बाद घर पहुंचने पर जब अश्वनी की तबीयत खराब रहने लगी तो उसने निजी क्लीनिकों से दवाई लेना शुरू कर दी परन्तु कोई आराम नहीं पहुंचा।धीरे -धीरे वक्त का पहिया घूमता गया और 5 महीने बाद अगस्त माह में पीड़ा बढ़ने के साथ अश्वनी की नाक से खून बहना भी शुरू हो गया।

24 अगस्त को अश्वनी को छींक के साथ अश्वनी की नाक में कोरोना टेस्ट के दौरान डॉक्टर द्वारा छोड़ दी गई लम्बी स्ट्रिप का कुछ हिस्सा बाहर निकला जिसके बाद खींचकर इसे पूरी बाहर निकाला गया। अश्वनी कुमार ने बताया कि उसने इस चिकित्सकीय लापरवाही के विरुद्ध शिकायत को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज करवा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...