कोटला पुलिस ने अवैध खनन कर रहे वाहनों से वसूला 54 हजार 400 रुपए जुर्माना

--Advertisement--

Image

कोटला – ब्यूरो

एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद के निर्देशानुसार पुलिस चौकी कोटला के प्रभारी संजय शर्मा ने अपनी टीम के साथ शनिवार व रविवार को गश्त करते हुए अवैध खनन कर रहे 4 टिप्पर और 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा ।

पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने कहा कि 4 टिप्पर मालिकों से 28 हजार 800 रुपए और 3 ट्रैक्टर मालिकों से 14 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला। शनिवार को बिना मास्क के घूमने वालो के 6 चालान कर 3000 रुपए जुर्माना वसूला । और रविवार को बिना मास्क घूमने वालो के 17 चालान किए और 8500 रुपए जुर्माना वसूला । कुल 54 हजार 400 रुपए जुर्माना वसूला ।

उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना व अवैध खनन करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना नियमों की अवहेलना करने वालों, यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों सहित अवैध शराब माफिया, खनन माफिया को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...