कैबिनेट मीटिंग आज, कई बड़े फैसले होने की उम्मीद

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 12 बजे सचिवालय में बैठक, नए खुले स्कूलों-कॉलेजों एनटीटी भर्ती पर भी होगी चर्चा, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व के मामले लगे हैं कैबिनेट में, इसी हफ्ते दिल्ली भी जाएंगे सीएम सुखविंदर सुक्खू.

शिमला – नितिश पठानियां

बुधवार को राज्य सचिवालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग से स्कूलों और कॉलेजों की डी-नोटिफिकेशन के मामले के अलावा एनटीटी भर्ती पर भी चर्चा हो सकती है।

पूर्व जयराम सरकार के आखिरी कुछ महीनों में खुले शिक्षण संस्थानों को अभी सरकार डिनोटिफाई नहीं कर पाई है। इस बारे में कैबिनेट के फैसले का इंतजार है।

राजस्व विभाग से लीज के मामले कैबिनेट में जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग से भी चार महत्त्वपूर्ण एजेंडे जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ओल्ड पेंशन का मामला डिस्कस होगा या नहीं?

सरकार की तैयारियों के अनुसार तीन मार्च को भी कैबिनेट की बैठक करने का विचार है। हालांकि इसका नोटिस अभी जारी नहीं हुआ है।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली भी जाना है। क्योंकि विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू हो रहा है और इसमें 17 मार्च को मुख्यमंत्री ने अपना पहला बजट पेश करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...