कैंटर ने कार को मारी टक्कर, डिवाइडर से टकराकर दूसरे वाहन से टकराई गाड़ी

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

हमीरपुर रोड ऊना पर नंदा अस्पताल के समीप तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार चालक जख्मी हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां पर उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर एक कैंटर ऊना से बंगाणा की और जा रहा था कि नंदा अस्पताल के समीप कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते कार डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे एक अन्य गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार चालक जख्मी हुआ है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...