केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी जनता की फिर से उठाई आवाज

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर की करेरी, घेरा, पलोथा, सुखुघाट, बोंठू, खडीबेहि की जनता की फिर से आवाज उठाई है।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 -20 लाख खर्च करने के बाद भी इन सभी पंचायतो की जनता को सड़क सुबिधा नही मिली है। 12 जुलाई 2021 को भारी बारिश के कारण घेरा मेटी सड़क केंटनाला के पास पूरी तरह से बह गई थी।

जिससे जनता के लिए ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर द्वारा सरकार के समक्ष अबाज़ उठाई थी और प्रदेश सरकार के आदेश से लोकनिर्माण बिभाग द्वारा अटरनेट सड़क बनाई थी बो फिर से अभी हाल में बिना बारिश के ही केंटनाला में दुबारा से सड़क बह गई। जिससे धार कंडी की जनता में काफी रोष है। और जनता को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश सरकार ने इस सड़क की सुध नही ली जिससे आने जाने बाले करेरी ,कुठारना,घेरा,सुखुघाट,बोंठू,खडीबेहि की जनता को बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार की मंत्री और स्थानीय बिद्यायिका को धार कंडी क्षेत्र की जनता से कोई लेना देना नही है।

धार कंडी क्षेत्र की जनता से विकास करवाने के नाम से 2017 में झूठ बोल कर वोट हथियाये थे और सत्ता पर काबिज हुई थी लेकिन उसके बाद जनता की कोई सुध नही ली। अब धार कंडी क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

अब 2022 के आने बाले चुनाबो में जनता कांग्रेस को सत्ता में लाएगी ओर धार कंडी क्षेत्र को विकास के साथ जोड़ेगी क्योंकि अब सब जनता के हाथ मे है।कि जनता अब अपने लिए क्या चाहती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...