केरल के राजा गिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र हिमाचली संस्कृति से हुए रुबरुह

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला के राजकीय महाविद्यालय मैं आज प्रातः 11:00 बजे एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत केरल के राजा गिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से छात्रों एवं कुछ शिक्षक गणों का आगमन हुआ | उनके स्वागत में कॉलेज की उप प्रधानाचार्या बीना मनगोटिया,समन्वयक डॉ. विक्रम श्रीवत्स,कंप्यूटर विभाग के प्रमुख डॉ. पवन ठाकुर एवं अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे |

कुल 31 छात्रों संग डॉ. बीजू पॉल, डॉ. निखिला टी भुवन, सैंडी जोसेफ, जिनी जे फर्नांडीस एवं डॉ राजीव टी चाको भी पधारे | स्वागत समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम में हुआ | मां सरस्वती को स्मरण कर कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ इसके बाद अक्षिता ने उपस्थित सभी को हिमाचल प्रदेश के तथ्यों के बारे में अवगत कराया |

इसके उपरांत कंप्यूटर विभाग के प्रमुख डॉ. पवन ठाकुर ने सरदार पटेल को स्मरण करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के कुछ मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला | फिर कॉलेज के समन्वयक डॉ. विक्रम श्रीवत्स ने केरल से आए अतिथियों का स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश की भव्य संस्कृति पर प्रकाश डाला |

इसके उपरांत डॉ. बीजू पॉल जी ने अपना हिमाचल घूमने का पूर्व अनुभव साझा करते हुए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्रबंधन का धन्यवाद किया | उसके उपरांत कॉलेज की उप प्रधानाचार्या बीना मनगोटिया ने अतिथि गणों का संबोधन किया |

कार्यक्रम के अंत में निश्चल एवं शिवानी ने क्रमशः हिमाचल के पर्यटन स्थलों एवं पहाड़ी खान पान के बारे में मेहमानों को अवगत कराया | दिन का अंत अतिथियों ने कॉलेज भ्रमण से किया |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...