केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया स्काउट – गाइड विश्व चिंतन दिवस

--Advertisement--

Image

देहरा 22 फरवरी – आशीष कुमार 

केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में बुधवार को स्काउट्स एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल मुख्य अतिथि रही ।

सबसे पूर्व प्राथमिक विभाग की लड़कियों ने बुलबुल घेरा बनाकर तथा गीत गाकर मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत किया ।

इसके पश्चात विद्यालय की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने स्कॉर्फ पहनाकर मुख्य अतिथि महोदया का स्काउट – गाइड मुहिम में स्वागत किया ।

इसके बाद प्राचार्या ने स्काउट्स – गाइड के ध्वज का ध्वजारोहण किया प्राचार्या ने स्काउट – गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा अनूप सिंह ने बेडेन पॉवेल के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को स्काउट – गाइड मुहिम में शामिल होने तथा समाज में भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई , जिससे बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा मिली । अंत में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट्स एण्ड गाइड में कौशल क्षमता और व्यक्तित्व विकास की अपार संभावनाएं है।

इस वर्ष के चिंतन दिवस की थीम है – ‘ हमारी दुनिया, हमारा शांतिपूर्ण भविष्य, पर्यावरण,शांति और सुरक्षा ‘। इसके तहत पर्यावरण की समस्याओं का पता लगाकर, उन्हें सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने की योजना बनाई जाएगी।

विश्व चिंतन दिवस युवा महिलाओं को महत्त्वपूर्ण सोच में संलग्न होने के लिए प्रोत्साहित करता है। विश्व चिंतन दिवस का उद्देश्य उन मुद्दों को जनता के सामने लाने और आवाज उठाने से है, जो दुनियाभर की महिलाओं की जिंदगी सुधारने में सहायक हो सकते है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...