केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भानजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भानजों के बीच गोलीबारी की वारदात सामने आई है। इस घटना में उनके एक भानजे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा भाई और मां घायल हैं। आपसी विवाद में दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

नवगछिया पुलिस ने बताया कि पानी को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से विश्वजीत की मौत हो गई, जबकि जयजीत और मां हिना देवी घायल हैं।

बताया जा रहा है कि नल के पानी को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जिसके बाद जयजीत ने विश्वजीत पर फायरिंग कर दी। घायल विश्वजीत ने भी जवाबी फायरिंग की। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही विश्वजीत ने दम तोड़ दिया, जबकि जयजीत बुरी तरह जख्मी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...