कृपाल परमार के खिलाफ एफआईआर करे सरकार : डॉ राजेश

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जसबाल

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के हर मोर्चे पर फेल हो गई है। अपनी इस असफलता की भड़ास भाजपा सरकार कोरोना वारियर्स पर निकाल रही है।

डॉक्टर राजेश ने कहा कि शनिवार को सोशल मीडिया में फतेहपुर से भाजपा नेता कृपाल परमार और स्थानीय बीएमओ के बीच एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। इस ऑडियो क्लिप में भाजपा नेता कृपाल परमार बीएमओ फतेहपुर को फोन पर धमकियां और गालियां दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि असभ्य भाषा का इस्तेमाल करना, गालियां देना और ईमानदार अफसरों को धमकाना भाजपा नेताओं की परंपरा है । डॉ राजेश ने कहा कि फतेहपुर से भाजपा नेता कृपाल परमार जयराम सरकार में किसी भी ओहदे पर नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बताएं कि कृपाल परमार किस हैसियत से फतेहपुर के अफसरों को धमका रहे हैं। बिना सरकारी ओहदे के वह अफसरों से सरकारी डिटेल कैसे मांग रहे हैं।

बीएमओ को फोन पर धमकाने के आरोप में भाजपा नेता कृपाल परमार के खिलाफ एसपी कांगड़ा तुरंत एफआईआर करें। महामारी के इस दौर में जहां कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहित करने की जरूरत है वहीं भाजपा नेता उनको गालियां दे रहे और धमका रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...