कृपालेशवरी महिला मंडल सुधेड़ की महिलाओं ने शिवमंदिर में चलाया सफाई अभियान

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कृपालेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ की महिलाओं द्वारा शिव मंदिर लोहाड़का (सुधेड़) में मंडल प्रधान ममता धीमान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।

इस सफाई अभियान में महिला मंडल की सभी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने इस सफाई अभियान के दौरान दौरान त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर तथा आसपास क्षेत्र व साथ लगती सड़क के किनारे भी सफाई की तथा कांटेदार झाड़ियों को उखाड़ा और इधर उधर बिखरे कूड़े को इकठ्ठा किया।उन्होंने सफाई अभियान के दौरान मंदिर में लगी पानी की टंकियों की सफाई भी की।

ममता धीमान ने बताया कि समय समय पर महिला मंडल द्वारा यह सफाई अभियान चलाया जाता है। जिसमे महिला मंडल के सभी महिलाओं की भागीदारी होती है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रधान ममता धीमान, अनु, संगीता, शालू, संजू, सविता कपूर, ललिता नीलम, सुदेश, प्रभा, संतोष, कांचना रेणु बज़वारिया, इंदु, अमिता,आदि भी मौजुद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...