कूठहेड़ पंचायत में वन विभाग की बंद पड़ी विल्डिंग में खोला जाएं राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

--Advertisement--

Image

शाहपुर/डोल – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल सरकार की स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर हर विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक स्कूल खोलने की योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों के बच्चों को उत्तम दर्ज की शिक्षा प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त होगा।

लेकिन हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा संस्थान शहरी क्षेत्रों में ना खोलते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को घर के समीप आधुनिक शिक्षा प्राप्ति करने का मौका मिल सके।

अतः इसी कड़ी में जबाली विधानसभा में इस आधुनिक शिक्षा संस्थान को कोटला बैल्ट की कूठहेड़ पंचायत में बरसों से बंद पड़े वन विभाग के बहुत बड़े आकार के आधुनिक सुरक्षित पड़े भवन में खोलने की मांग की माननीय कृषि पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार एवं माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की जाती है।

क्योंकि इस बंद पड़े भवन में राजीव गांधी आधुनिक स्कूल खोलने से एक तो ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अच्छी शिक्षा से लाभान्वित होंगे और भवन निर्माण पर खर्च होने वाले सरकारी धन की भी बचत होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...