कुल्लू में सडक़ पर पलटी कार, दो सवारों की मौत, तीन सवार गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

भेखली सडक़ पर दर्दनाक हादसा, तीन सवार गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते भेखली मार्ग पर गुरुवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार रात नौ बजे के बाद घटी। जब पांच युवक एक कार में भेखली से कुल्लू की तरफ आ रहे थे। तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और कार सडक़ से नीचे जा लुढक़ी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में 21 वर्षीय गवाना गांव का बालकृष्ण, 18 वर्षीय आशीष शर्मा उर्फ विशू शामिल है। जबकि साहिल, रिपन गांव धारा, हिमांशु निवासी जरी मणिकर्ण घाटी यह सभी युवक गंभीर रूप से घायल है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...