कुल्लू में दर्दनाक हादसा, सरवरी में शैड में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग

--Advertisement--

Image

करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के सरवरी में सोमवार सुबह एक टीन शैड में आग लग गई। जिसमें एक 80 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई है।

सूचना के बाद मौके पहुंची अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुजुर्ग की पहचान जीतराम के रूप में हुई और वह नेपाल का रहने वाला था।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

दमकल विभाग कुल्लू के अधिकारी ठाकुरदास ने बताया कि सुबह करीब 6:45 बजे विभाग को सूचना मिली कि सरवरी में एक चादर के खोखे में आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति सो रह रहा था। वह जिंदा जल गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग इतनी तेजी से फैली थी कि उसके अंदर रह रहे व्यक्ति जिंदा जल चुका था। थोड़ी देर में आग पर काबू पाया

पुलिस कर रही आग लगने के कारणों की जांच

आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।ठाकुर दास ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान का आकलन किया गया है जबकि एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।

उधर पुलिस टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करनी आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...