कुल्लू थप्पड़ कांड: पूर्व SP गौरव सिंह का बयान-लोगों और देवी-देवताओं का जताया आभार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य 

 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस अफसरों के बीच हुए थप्पड़ कांड के बाद कुल्लू के पूर्व एसपी गौरव सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये एक संदेश जारी किया है।

 

कुल्लू पुलिस के पेज पर जारी एक पोस्ट में गौरव सिंह के हवाले से लिखा गया है। इसमें गौरव सिंह ने जिले के लोगों का आभार जताया है. बता दें कि गौरव सिंह को हटाकर अब गुरदेव सिंह को कुल्लू का एसपी लगाया गया है. गौरव सिंह को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

 

पोस्ट के अनुसार, बकौल गौरव सिंह, प्रिय साथियों, पिछले दो वर्षों में आपके स्नेह और प्रेरणादायक सहयोग के साथ मुझे देवभूमि कुल्लू में अपनी सेवाएं देने का सौभाग्य मिला। मैं, जिला के समस्त लोगों, जिला पुलिस बल और रुस्तम वालंटियर्स का सदैव आभारी रहूंगा।

 

आपके द्वारा समय-समय पर दिए गए सुझावों और मार्गदर्शन के चलते जिला पुलिस कुल्लू की टीम ने निरंतर बेहतर कार्य करने के प्रयास करते हुए सफ़लता पूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया।

 

मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल रहने की कामना करता हूं। हम सभी पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहे. आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...