कुल्लू के मझाण गांव में लगी आग, करीब 12 घर जले

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में आग लगने का समाचार है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू की सैंज घाटी के गाड़पारली पंचायत के मझाण गांव में आग लगने की सूचना है। अति दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां पर न ही सड़क सुविधा और न दूरसंचार सेवा है। आग लगने से गांव के एक दर्जन से अधिक घर जल गए हैं। मौके पर चीख पुकार मची हुई है। लोग मदद के लिए एक दूसरे को पुकार रहे हैं। पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल है।

गांव के लोग अपने स्तर पर आगे बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण अग्निशमन विभाग के लिए आग पर काबू पाना आसान नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...